क्या बॉलीवुड के सबसे विवादित एक्टर हैं ऋतिक रोशन?

Share:
बारबरा मोरी से लेकर कंगना रनौत तक कई अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है ऋतिक रोशन का नाम

Hrithik Roshan
हाल ही में खबर आई थी कि दिशा पाटनी ने ऋतिक रोशन के फ्लर्टी नेचर की वजह से फिल्म छोड़ दी. इसे लेकर काफी विवाद हुआ और दिशा ने खुद सामने आकर सफाई दी कि ऐसी कोई बात नहीं की. दिशा ने कहा- मैं जितने लोगों को जानती हूं, उनमें ऋतिक सबसे ज्यादा शालीन व्यक्ति हैं और उनके साथ किसी फिल्म में काम करना मेरा सपना है. खैर ये विवाद तो अब थम गया, लेकिन ऋतिक रोशन का विवादों से पुराना नाता रहा है. इससे पहले भी उनका कई एक्ट्रेसेज के साथ नाम जुड़ चुका है.


ऋतिक रोशन- बारबरा मोरी
ऋतिक रोशन- बारबरा मोरी - फिल्म काइट की शूटिंग के दौरान ऋतिक और एक्ट्रेस बारबरा के बीच नजदीकी काफी बढ़ गई थी. इसने ऋतिक के पापा और फिल्ममेकर राकेश रोशन को काफी असहज कर दिया था. नतीजा ये हुआ था कि राकेश रोशन ने ऋतिक और बारबरा के कुछ सीन एडिट ही करवा दिए थे. 

सुजैन - इतना ही नहीं कहा जाता है कि इसके बाद राकेश ने ऋतिक को सख्त हिदायत भी दी कि वो कभी बारबरा के साथ काम नहीं करेंगे. इसका असल ऋतिक की शादी पर भी पड़ा. बताया जाता है कि सुजैन को जब ऋतिक और बारबरा के बारे में पता चला, तो वो घर छोड़कर चली गई थीं

ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय
ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय- बेशक ऑडियंस को धूम-2 में ऐश्वर्या और ऋतिक के लिप लॉक सीन देखकर काफी अच्छा लगा होगा, लेकिन इस लिपलॉक को लेकर भी काफी कंट्रोवर्सी हुई थी. 

Amitah Bachchan
अमिताभ बच्चन - कहा जाता है कि ऐश्वर्या के इस लिपलॉक को लेकर बच्चन परिवार काफी नाराज था और इसी वजह से इस सीन का काफी हिस्सा एडिट करवाया गया था.
नरेंद्र ने किया दावा , उनके पास KBC के हर सवाल का जवाब है।

सुजैन और ऋतिक का तलाक- किसी ने कभी सोचा भी नहीं था कि सुजैन और ऋतिक का तलाक होगा. 14 साल की हैप्पी मैरिड लाइफ वाला ये कपल अलग हो गया और दोनों का रिश्ता विवादों में घिरा सामने आया. 

अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल - ऋतिक और सुजैन के तलाक को लेकर कंट्रोवर्सी तब और ज्यादा बढ़ गई, जब इसकी वजह बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को बताया गया. 

No comments