
अगर आप कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो अब आप रेल से भी कम किराये में हवाई सफर कर सकते हैं. देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनियों में से एक इंडिगो आपको ये ऑफर दे रही है.

दरअसल इंडिगो ने अपनी 10 लाख सीटों के लिए सेल शुरू किया है. इसके तहत टिकट बुकिंग की कीमत 999 रुपये से शुरू होंगी. कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है.

कंपनी के मुताबिक इस ऑफर में एक तरफ का किराया 999 रुपये होगा. इसमें ग्राहक उसके नेटवर्क में कहीं भी यात्रा कर सकते हैं.

इसके साथ ही कंपनी उन ग्राहकों को 20 फीसदी तक कैशबैक का ऑफर दे रही है, जो मोबाइल वॉलेट मोबीक्विक के जरिये भुगतान करते हैं. यह कैशबैक अधिकतम 600 रुपये तक का होगा

इंडिया की यह सेल आज से शुरू हो चुकी है. यह सेल 6 सितंबर तक चलेगी. अगर आप इस ऑफर का फायदा उठान चाहते हैं, तो आपको 18 सितंबर 2018 से 30 मार्च 2019 के बीच यात्रा करने की खातिर टिकट बुक करने होंगे.

कंपनी के मुख्य वाणिज्य अधिकारी विलियम बोल्टर ने कहा, ‘‘हमने चार दिन की त्यौहारी सेल शुरू की है. यह तीन से छह सितंबर तक रहेगी. इसमें ग्राहक हमारे पूरे नेटवर्क पर कहीं भी यात्रा कर सकते हैं. इसमें कीमतें 999 रुपये से शुरू होंगी’’
No comments