सस्ता हुआ Samsung Galaxy J4, अब 10990 में मिलेगा

Share:

कंपनी ने Galaxy J4 को मेक फॉर इंडिया इनीशिएटिव के तहत लॉन्च किया था.



galaxy j4

दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग (Samsung) ने हाल में लॉन्च हुए अपने बजट स्मार्टफोन Galaxy J4 के दाम घटा दिए हैं. सैमसंग ने Galaxy J4 को जून में 11,990 रुपये में लॉन्च किया था. कंपनी ने अब इसके दाम 1,000 रुपये घटा दिए हैं. दाम घटने के बाद सैमसंग के Galaxy J4 की कीमत 10,990 रुपये हो गई है. कंपनी ने Galaxy J4 को मेक फॉर इंडिया इनीशिएटिव के तहत लॉन्च किया था. इस फोन में ऐप पेयर, एडवांस्ड मेमोरी मैनेजमेंट, एडाप्टिव Wi-Fi और सैमसंग मॉल जैसे फीचर हैं.

Features 

अगर इस फोन के फीचर की बात करें तो सैमसंग Galaxy J4 में 5.5 इंच का HD डिस्प्ले है. यह स्मार्टफोन कंपनी के खुद के Exynos 7570 प्रोसेसर से पावर्ड है. यह फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इस स्मार्टफोन में 3GB की रैम और 32GB का इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं. स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सेल का कैमरा है. वहीं, सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सेल का कैमरा है.

galaxy j4


Galaxy J4 में 3,000 mAh की बैटरी है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह फोन 20 घंटे का बैटरी बैकअप ऑफर करता है. अगर कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4G, VoLTE, 3G, ब्लूटूथ, GPS और USB टाइप C कनेक्टिविटी है. सैमसंग ने पिछले हफ्ते अपना मिड सेगमेंट स्मार्टफोन Galaxy A8 Star लॉन्च किया था. इस स्मार्टफोन की कीमत 34,999 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव रूप से Amazon पर उपलब्ध होगा. यह स्मार्टफोन Android 8.0 पर चलेगा. यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से पावर्ड है.

No comments